फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रैपिड जांच में डेंगू पॉजिटिव मिला युवक

Tue, 19 Aug 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में सोमवार को रैपिड जांच में एक युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है। अप्रैल से अब तक एलाइजा जांच में एक और रैपिड जांच में डेंगू के चार मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में सोमवार को बुखार से पीड़ित 311 मरीजों की जांच हुई। 50-50 मरीजों की डेंगू व मलेरिया की जांच की गई। रैपिड जांच में गौरीगंज के अन्नीबैजल अर्जुनपुुर का युवक डेंगू पॉजिटिव मिला। एलाइजा जांच के लिए सैंपल आरटीपीसीआर लैब भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को मिलेगी। जरूरी दवाएं देकर व सावधानी बताकर मरीज को घर भेज दिया गया।

इसके पहले रैपिड जांच में अप्रैल में एक और अगस्त में दो मरीज मिल चुके हैं। एलाइजा जांच में इन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आठ अगस्त को एक मरीज की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसकी सुल्तानपुर जिला अस्पताल में एलाइजा जांच की गई थी। वह मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन




ग्रामीणों को जागरूक करेगी टीम
एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि एंटीजन रैपिड कार्ड से जांच में मरीज पॉजिटिव मिला है। पुष्टि के लिए एलाइजा जांच कराई जा रही है। गांव में टीम को भेजकर सफाई कराने और उनके परिजनों के सैंपल लेने के लिए निर्देशित किया गया है। ग्रामीणों को जागरूक करने व निगरानी रखने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें