फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: टेंट लगाते समय करंट की चपेट में आया मजदूर

Thu, 15 May 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। क्षेत्र के अंदीपुर गांव निवासी रंजन पासी (27) बुधवार को इक्काताजपुर गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के टेंट लगाते समय करंट की चपेट में आकर झुलस गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रंजन की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



अंदीपुर गांव निवासी बैजनाथ के मुताबिक उनका नाती रंजन पासी टेंट हाउस में श्रमिक का काम करता है। बुधवार को रंजन इक्काताजपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में टेंट लगाने गया था। टेंट लगाते समय एक लोहे का पोल ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गया। इससे रंजन करंट की चपेट में आकर झुलस गया। ग्रामीणों ने आननफानन रंजन को सीएचसी बाजारशुकुल पहुंचाते हुए उन्हें मामले की जानकारी दी।


परिजनों संग वह सीएचसी पहुंचे तो पता चला कि रंजन की हालत नाजुक है। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें