फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिला अस्पताल में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लगेगा सोलर प्लांट

Mon, 14 Jul 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में पांच करोड़ की लागत से एक हजार किलोवॉट के सोलर प्लांट की स्थापना होगी। अगले सप्ताह से प्लांट स्थापना का कार्य शुरू होने संग पांच माह में आपूर्ति किए जाने की उम्मीद है। इससे अस्पताल को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी और 50 फीसदी बिजली बिल की बचत होगी।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में औसतन प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। अस्पताल के वार्डों में करीब 50 मरीज भर्ती रहते हैं। अस्पताल में बिजली जाने के बाद मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए यूपी नेडा की ओर से रेस्को मॉडल के तहत एक हजार किलोवॉट के सोलर प्लांट की स्थापना होगी। ऑनग्रिड टाइप सोलर पैनल कोहरे में भी काम करेगा।


कार्यदायी संस्था ओएमसी पावर लिमिटेड के अमित वर्मा ने बताया कि सर्वे का कार्य हो गया है। अगले सप्ताह से प्लांट स्थापना का कार्य शुरू हो जाएगा। पांच माह में कार्य पूरा कर आपूर्ति करने का प्रयास होगा। संस्था पर 25 वर्ष तक प्लांट की मरम्मत संग संचालन की जिम्मेदारी रहेगी। इस प्लांट की स्थापना के बाद बिजली कटौती की समस्या तकरीबन समाप्त हो जाएगी। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि सोलर प्लांट लगने से मरीजों को सबसे ज्यादा सहूलियत मिलेगी। निर्बाध आपूर्ति होगी तो स्वास्थ्य संबंधी जांचें भी समय से हो सकेंगी। इस काम को समय से पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था से लगातार बातचीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें