फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छह से आठ घंटे की कटौती,

Thu, 30 Jul 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में स्थानीय खराबी और लगातार ट्रिपिंग के कारण बुधवार को भी बिजली व्यवस्था बेपटरी रही। निर्धारित समय-सारणी के बावजूद कई उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में छह से आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे उमस के बीच लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन



धान की रोपाई, सिंचाई, पेयजल आपूर्ति, कारोबार और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर इसका असर पड़ा। जिला मुख्यालय पर मंगलवार रात 5 घंटे से अधिक बिजली गुल रही और बुधवार सुबह से हर घंटे 2 से 3 बार ट्रिपिंग होती रही। दोपहर बाद 7 बार में 4 घंटे से अधिक बिजली बाधित रही, जिससे घरेलू और व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित हुईं। शुकुलपुर उपकेंद्र के करनाईपुर फीडर में रात 1:50 बजे खराबी आने से आपूर्ति ठप हो गई, जो सुबह 7:10 बजे बहाल हुई। करपिया उपकेंद्र क्षेत्र में मंगलवार रात से बुधवार शाम तक 18 बार में छह घंटे से अधिक कटौती हुई, जबकि पनियार बिजली घर क्षेत्र में भी छह घंटे से अधिक बिजली बाधित रही और लो वोल्टेज की समस्या रही।

मुसाफिरखाना, जामों, मऊ, बेनीपुर, जायस, जगदीशपुर, तिलोई और सेमरौता सहित कई उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में रात और दिन मिलाकर करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। किसानों ने बताया कि बार-बार बिजली जाने से धान की रोपाई और सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने स्पष्ट किया कि स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं की जा रही है, बल्कि स्थानीय खराबी की मरम्मत के लिए कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें