फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विमलेश हत्याकांड में तीन और संदिग्धों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

Thu, 30 Jul 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंशीगंज के मडेरिका-सरुवांवा गांव निवासी गंगाप्रकाश सिंह की बहन विमलेश सिंह की हत्या के मामले में तीन और संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर नवनीत सिंह की अदालत ने विवेचक प्रमोद कुमार पटेल की अर्जी स्वीकार करते हुए मंगलवार को इसकी अनुमति दे दी। तीनों संदिग्धों ने भी पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सहमति दे दी है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर के बंधुआकला के लंगड़ी गांव निवासी विमलेश सिंह (65) की नौ मई की शाम गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उनके भाई गंगाप्रकाश सिंह ने बंधुआकला थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। विवेचना के दौरान गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पहले समरभीम उर्फ लालू कोरी, अजय कोरी और राजबहादुर सिंह की भूमिका संदिग्ध मानते हुए उनका पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया था। तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आई।

इसके बाद विवेचक ने जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर साक्षी सिंह, अशोक कुमार सिंह और राकेश कुमार को भी जांच के दायरे में लिया। तीनों के पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की गई। सीजेएम ने अर्जी स्वीकार करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत तीनों संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें