फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जमीन बेचने के नाम पर सेवानिवृत्त फौजी से आठ लाख ठगे

Sun, 03 Aug 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। परसावां गांव निवासी सेना से सेवानिवृत्त नायब सूबेदार राजेश्वर कुमार तिवारी ने फर्म संचालिका साधना त्रिपाठी और उनके पति सुनील त्रिपाठी पर जमीन खरीद के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दंपती के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



राजेश्वर कुमार तिवारी ने बताया कि 30 मई 2024 को उन्होंने साधना त्रिपाठी की फर्म के बैंक खाते में अपने पेंशन खाते से आठ लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। यह रकम अमेठी शहर क्षेत्र की एक भूमि खरीदने के लिए दी गई थी। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री प्रक्रिया के समय जब दस्तावेज देखे तो गाटा और खाता संख्या स्पष्ट नहीं थे। संदेह होने पर जब तहसील से जांच कराई तो पता चला कि वह भूमि बंजर खाते में दर्ज है, जिसे खरीदा नहीं जा सकता।


उन्होंने जब रकम वापस मांगी तो साधना के पति सुनील त्रिपाठी ने जल्द लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन कई बार कहने पर भी राशि नहीं लौटाई गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच कर साधना त्रिपाठी और उनके पति सुनील त्रिपाठी के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें