फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आभूषण दुकानों से टप्पेबाजी करने वाला गिरफ्तार

Wed, 18 Jun 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अलग-अलग जिलों में आभूषण की दुकानों में टप्पेबाजी कर लाखों के गहने चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन्हौना एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि सोमवार रात गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से पिघली हुई पीली धातु (सोना) सहित 57.35 ग्राम आभूषण बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन



11 जून की शाम इन्हौना कस्बे में योगेश ज्वैलर्स की दुकान से सुल्तानपुर के मोतिगरपुर निवासी सौरभ सिंह पर टप्पेबाजी कर 38 ग्राम सोने की चेन चुराने का आरोप है। दुकानदार ने बताया कि आरोपी ने साढ़े तीन लाख रुपये की ज्वैलरी पसंद की और रुपये लाने को कहकर चेन जेब में रखकर चला गया। काफी देर तक वापस न आने पर मामला थाने में दर्ज कराया गया।


सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को अचलगढ़ मोड़ के पास से सोमवार रात दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अमेठी, प्रतापगढ़, गोंडा, बस्ती और बाराबंकी में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी से बरामद छह पन्नियों में रखे पिघले हुए सोने को लखनऊ के टंच मार्केट से तैयार किया गया था। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि सौरभ सिंह का चालान कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन






आरोपी पर दर्ज हैं सात केस
एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सीधे-साधे और बुजुर्ग दुकानदारों को निशाना बनाकर आभूषण खरीदने के बहाने सामान देखता और चुपचाप जेब में रखकर भाग जाता था। आरोपी के खिलाफ कई जिलों में चोरी और लूट के सात मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें