फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कोतवाली के सामने बनाया जाएगा पार्क

Tue, 19 May 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर में लंबे समय से पार्क की कमी झेल रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पंचायत की ओर से वार्ड नंबर नौ में कोतवाली के सामने अत्याधुनिक पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 22 लाख 48 हजार रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।
विज्ञापन



प्रस्तावित पार्क में वॉकिंग ट्रैक, सोलर लाइट, आकर्षक फव्वारा, ओपन जिम और बच्चों के लिए प्ले ग्राउंड जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पार्क बनने के बाद शहरवासियों को सुबह-शाम टहलने, व्यायाम करने और बच्चों को खेलने के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। इससे लोगों के स्वास्थ्य और दिनचर्या पर भी सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है।


पार्क निर्माण से रायपुर फुलवारी, एसडीएम कॉलोनी, चाणक्यपुरी, केशवपुर और गंगागंज समेत आसपास के मोहल्लों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इन क्षेत्रों में अब तक लोगों को टहलने और बच्चों के खेलने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाता था। ऐसे में पार्क बनने से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन



नगर पंचायत के ईओ शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि पार्क निर्माण के लिए बजट उपलब्ध हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है और यह पार्क उसी दिशा में अहम कदम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें