फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं ने टेका माथा, लगे जयकारे

Tue, 19 May 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर ​के कालिकन धाम में लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अधिमास के पहले सोमवार को शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गौरीगंज के राघीपुर स्थित आदि शक्तिपीठ दुर्गन भवानी धाम, संग्रामपुर के कालिकन धाम और सिंहपुर के अहोरवा भवानी मंदिर में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान भक्तों ने जयकारे लगाए।
विज्ञापन



दुर्गन भवानी धाम में श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने नारियल, चुनरी और टिकरी चढ़ाकर मन्नत मांगी। नवविवाहित जोड़ों ने सफल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में लगे मेले में प्रसाद, खिलौने, फल और चाट की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। पुजारी अभिषेक शास्त्री ने बताया कि अधिमास के सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मंदिर परिसर में लगे मेले में लोगों ने खरीदारी भी की।


कालिकन धाम में अधिमास के पहले सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मेले में पूजन सामग्री, खिलौने और प्रसाद की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। सिंहपुर के प्रसिद्ध अहोरवा भवानी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। भक्तों ने माता के दरबार में विधिविधान से पूजन कर परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें