फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कमरे में फंदे से लटकी मिली युवती

Mon, 14 Jul 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। तिवारीपुर गांव में रविवार दोपहर श्रवण शर्मा की पुत्री सृष्टि (20) अपने घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को कब्जे में लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन




युवती के पिता श्रवण शर्मा इलाज के सिलसिले में पत्नी के साथ लुधियाना गए हुए हैं। घर पर उनकी दादी चंपा देवी और छोटे भाई-बहन मौजूद थे। बताया गया कि काफी देर तक सृष्टि कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन पहुंचे। दरवाजा भीतर से खुला था और अंदर वह रस्सी के सहारे छत के पंखे से लटकी मिली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।




टीकरमाफी चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या की आशंका लग रही है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। अगर तहरीर मिलती है तो नियमानुसार केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने मोबाइल और अन्य व्यक्तिगत वस्तुओं की जांच शुरू कर दी है, ताकि घटना के पीछे के कारण स्पष्ट हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें