फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिजली का तार टूटने से लगी आग, सात घर जले

Mon, 27 Apr 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मोचवा और सराय हीरमती गांव में रविवार दोपहर बिजली का तार टूटने से आग लग गई। इससे सात परिवारों के घर व उनमें रखा सामान जल गया। आग में रामकिशोर, रामसेवक, रामयश, अमृतलाल, संजीत कुमार, सूरज और रंजीत के घर जल गए।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे बिजली का तार टूटकर गिरा, जिससे निकली चिंगारी से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना फायर स्टेशन को दी गई, लेकिन दमकल की गाड़ी करीब तीन घंटे बाद शाम पांच बजे पहुंच सकी। तब तक अधिकांश घर जल चुके थे। फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


ग्रामीण अशोक शुक्ल ने बताया कि शहर से महज चार किलोमीटर दूरी होने के बावजूद समय पर मदद नहीं मिल सकी। अग्निशमन अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि उस समय सभी गाड़ियां अन्य स्थानों पर आग बुझाने में लगी थीं, जिसके कारण देरी हुई।
विज्ञापन

बाद में मुसाफिरखाना से वाहन भेजकर आग बुझाई गई। एसडीएम आशीष कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलते ही सहायता प्रदान की जाएगी।

बिजनौर में भीषण गर्मी में मुंह पर दुपट्टा बांधकर जाती युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें