फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कोर्ट के आदेश पर सात के खिलाफ लूट का केस दर्ज

Sat, 08 Nov 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर के आदेश पर शनिवार को रामगंज थाने में मवईया गांव निवासी सात लोगों के खिलाफ खेत पर कब्जा, तोड़फोड़ और लूटपाट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी सत्य नारायण शुक्ल ने न्यायालय में वाद प्रस्तुत कर गांव के ही बजरंग, सरस्वती, शोभा, जगदीश, हरीश, विकास और सरस्वती पर लूटपाट का आरोप लगाया है।
सत्य नारायण शुक्ल के अनुसार, चार अगस्त की सुबह वह अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे, तभी आरोपी लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और खेती करने से रोकने लगे।
विज्ञापन

खेत की बैरिकेडिंग और खंभे तोड़ने के साथ ही 31 आम के पेड़ उखाड़ डाले और मड़हे में रखे कपड़े व आभूषण भी उठा ले गए। शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो न्याय पाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें