फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छह बच्चों ने दी अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा

Sat, 08 Nov 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा के तहत शुक्रवार को जिले के दो केंद्रों पर सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा हुई। जिले में कुल छह परीक्षार्थी इसमें शामिल हुए। सोमवार को गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन



जगदीशपुर के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में कक्षा आठ के युवराज सिंह और कक्षा पांच के शहनवाज खान, शुगन शुक्ल, देवांश ओझा और सिद्ध प्रताप सिंह ने सामान्य ज्ञान की परीक्षा दी। विद्यालय के प्रबंध निदेशक जुबेर अहमद और निदेशक फारूक अहमद ने कहा कि इस परीक्षा से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।


प्रधानाचार्य तुहिना श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य वाईप. यादव और कक्ष निरीक्षक अंशिता तिवारी की देखरेख में परीक्षा हुई। परीक्षा के बाद विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, गौरीगंज स्थित शिवमहेश बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा आठ के मृदुल कृष्ण द्विवेदी ने सामान्य ज्ञान परीक्षा दी। इस दौरान प्रबंधक कमलाकर मिश्र और ओम प्रकाश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



विद्यालयों में परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अमर उजाला ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों में ज्ञानवर्धन और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक हैं।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें