फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हंसी-खुशी 88 दुल्हनें गईं ससुराल

Sun, 15 Dec 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में शहनाई गूंजी। कार्यक्रम में जिले के 10 ब्लाॅकों के 88 जोड़ों ने एक-दूसरे का जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सभी को शादी का प्रमाणपत्र दिया। इसके बाद सभी जोड़े हंसी-खुशी अपने घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन



कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी ने की। पं. ओमप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में 11 पंडितों ने हिंदू रीति-रिवाज से 84 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। वहीं, मुस्लिम धर्मगुरु मौलवी मोहम्मद सलमान ने चार जोड़ों का निकाह कराया। वैवाहिक सूत्र में बंधने वालों में मुसाफिरखाना ब्लॉक के 33, जगदीशपुर के 18, बाजारशुकुल के सात, तिलोई के तीन, बहादुरपुर के छह, सिंहपुर के चार, भेटुआ के दो, जामो के छह, शाहगढ़ के दो, गौरीगंज के सात जोड़े शामिल रहे।


विधायक सुरेश पासी ने बताया कि ब्लाॅक के अधिकारियों ने कुल 88 जोड़ों की शादी संपन्न करवाई है। सरकार प्रति विवाह 51 हजार रुपये खर्च करती है। 35 हजार रुपये सीधे कन्या के खाते में जाते हैं। 10 हजार रुपये के उपहार दिए जाते हैं। छह हजार रुपये में खाने-पीने की व्यवस्था, टेंट जैसे खर्च शामिल है। इस मौके पर एडीएम दिनेश कुमार मिश्रा, एसडीएम मुसाफिरखाना प्रीति तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें