फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78 केजीबीवी कर्मियो के दस्तावेजों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अमेठी में फर्जी डिग्री पर विज्ञान शिक्षक की तैनाती होने के बाद शासन के निर्देश पर सभी कर्मियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सत्यापन प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को छह केजीबीवी में तैनात 78 शिक्षक/शिक्षणत्तर कर्मियों को बुलाया गया था। कर्मियों के दस्तावेज व पहचान की प्रति जमा कराते हुए जांच कमेटी ने उनका परीक्षण किया। जमा दस्तावेजों की बोर्ड से जांच कराने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग अग्रिम कार्रवाई करेगा।
बालिका शिक्षा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ब्लॉक में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में संविदा के आधार पर शिक्षक, चौकीदार, रसोइया समेत कई पदों पर बेसिक शिक्षा विभाग तैनाती करता है। बीते दिनों अमेठी ब्लॉक में संचालित केजीबीवी में फर्जी डिग्री पर विज्ञान शिक्षिका की तैनाती होने तथा प्रदेश में एक नाम से कई जिले में नौकरी करने का मामला प्रकाश में आया था।
विज्ञापन

इसके बाद शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग सभी शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मियों के शैक्षिक व अन्य दस्तावेेजों का परीक्षण कराने में जुटा है। सोमवार को सात केजीबीवी के 94 कर्मियों के दस्तावेेजों का परीक्षण करने के बाद मंगलवार को सिंहपुर, तिलोई, बहादुरपुर, बाजार शुकुल, जगदीशपुर व मुसाफिरखाना केजीबीवी में कार्यरत 78 कर्मियों को शहर स्थित बीआरसी बुलाया गया था।
बीआरसी पर सभी कर्मियों के शैक्षिक के साथ अन्य दस्तावेजों की प्रति जमा कराते हुए उनका परीक्षण किया गया। प्रथमदृष्टया सभी के दस्तावेज सही मिलने के बाद विभाग बोर्ड से सत्यापन कराने में जुटा है। सत्यापन रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने के बाद केस दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि केजीबीवी में कार्यरत सभी कर्मियों के दस्तावेजों का परीक्षण कराया जा रहा है। परीक्षण में कमी मिलने के बाद कार्रवाई के साथ सूचना शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें