फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अमृत वाटिका के लिए गांवों में लगाए जाएंगे 75-75 पौधे

Wed, 19 Jul 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत वाटिका लगाने के लिए मंगलवार को जिला पंचायत राज अधिकारी एसके यादव ने विकास भवन सभागार में ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। बैठक में डीपीआरओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में 75 -75 पौधे अमृत वाटिका के लिए लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में खंड विकास अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत में गड्ढों की खोदाई की जा रही है। पौधारोपण भी हो रहा हैं। जिसमें 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस, नौ अगस्त, 15 अगस्त तथा 22 अगस्त को पौधे लगाए जाएंगे।
उन्होंने एनवाईके के स्वयं सेवकों का आह्वान करते हुए कहा कि वह सुनिश्चित कर लें कि प्रति ग्राम पंचायत में 75-75 गड्ढे चयनित स्थल पर खोदकर पौधे रोपित किए जाएं। उपनिदेशक डा. आराधना राज ने बताया कि राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक व मंडल के अध्यक्ष पंचायत के साथ मिलकर पौधारोपण व उसकी सुरक्षा में पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें