फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो केंद्रों पर 720 अभ्यर्थियों ने दी नीट, 18 रहे गैरहाजिर

Mon, 05 May 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
आरआरपीजी कालेज में नीट परीक्षा में शामिल होने के लिए गेट पर मौजूद परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
अमेठी। जिले के दो केंद्रों पर रविवार को नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई। हालांकि कुल 738 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 18 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही एक पर्यवेक्षक ने अनियमितता के आरोप लगाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन




राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित इस परीक्षा के लिए अमेठी के आरआरपीजी कॉलेज और श्री रणवीर इंटर कॉलेज बेनीपुर को केंद्र बनाया गया। परीक्षा नोडल अधिकारी एवं केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य कपिल देव मिश्रा ने बताया कि आरआरपीजी कॉलेज में 12 अभ्यर्थी और रणवीर इंटर कॉलेज में छह अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।




केंद्रीय मंत्री से की शिकायत, पर्यवेक्षक ने लगाए गंभीर आरोप
एनटीए की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक धर्मेंद्र कुमार ओझा ने आरोप लगाया है कि उन्हें परीक्षा से पहले ही हटाकर सिटी कोऑर्डिनेटर ने स्वेच्छा से दूसरा पर्यवेक्षक तैनात कर दिया। उन्होंने आशंका जताई कि सिटी कोऑर्डिनेटर और नए पर्यवेक्षक की मिलीभगत से परीक्षा में गड़बड़ी कराए जाने की साजिश हो सकती है। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री, जिलाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को ई मेल के माध्यम से पत्र भेजकर शिकायत की है। वहीं सिटी कोआर्डिनेटर कपिल देव मिश्रा ने बताया कि वह अपने जवाब से डीएम को अवगत करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें