फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 अफसरों के पास लंबित 697 संदर्भित शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर संदर्भित शिकायतों के निस्तारण में अफसर लगातार उदासीन बने हुए हैं। शुक्रवार को एडीएम ने पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की तो 110 अफसर/कर्मी के स्तर पर 697 शिकायतें अनिस्तारित मिलीं। शिकायतें अनिस्तारित देख एडीएम ने नोटिस जारी कर सभी से जवाब मांगने के साथ ही त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जनशिकायतों के निस्तारण के लिए संचालित दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर समय से शिकायतों को निस्तारित करने के साथ प्रदेश स्तर की रैकिंग में प्रथम स्थान दिलाने की कोशिश चल रही है। लगातार निर्देशों के बावजूद अधिकारी/कर्मचारी पोर्टल पर संदर्भित शिकायतों के निस्तारण में उदासीन बने हैं।
शुक्रवार को एडीएम वंदिता श्रीवास्तव व ई-डिस्ट्रिक मैनेजर अमित विश्वकर्मा ने पोर्टल पर आवेदित व निस्तारित शिकायतों की समीक्षा की तो जिले के 110 अफसर/कर्मी के पास संदर्भित 697 शिकायतें अनिस्तारित होने के साथ डिफाल्टर की श्रेणी में मिलीं।
विज्ञापन

अफसरों की ओर से निस्तारण में बरती जा रही लापरवाही से नाराज एडीएम ने सभी को नोटिस जारी की है। नोटिस में पोर्टल पर संदर्भित शिकायतों का गुण दोष के आधार पर त्वरित निस्तारण के साथ शिकायतकर्ता का फीडबैक हासिल कर जवाब देने का निर्देश दिया है। एडीएम ने भविष्य में पोर्टल पर समय से संदर्भित शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें