फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: कच्ची दीवार गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, आंधी-बारिश से कमजोर हुई थी दीवार

Thu, 22 May 2025 02:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी के शिवरतनगंज के एक गांव में दीवार गिरने से नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
दीवार के नीचे दबकर महिला की मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में शिवरतन गंज क्षेत्र के मैंझार गांव में बृहस्पतिवार सुबह सीतापति (59) की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के अनुसार बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण कच्ची दीवार काफी गीली हो चुकी थी। बृहस्पतिवार सुबह सीतापति किसी काम से कोठरी में गई थीं, तभी दीवार गिर गई और वह मलबे के नीचे दब गईं। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। शिव रतनगढ़ थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद परिजनों की ओर से दिए गए पंचायत नमक के आधार पर विधि कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े- UP Storm News: प्रदेश में आफत बनकर आई आंधी-बारिश, पूर्वी और पश्चिम के जिलों में 19 मौतें; रास्तों पर गिरे सैकड़ों पेड़. ये हैं पूर्वानुमान
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश में आंधी-बारिश से जन-जीवन प्रभावित, 19 मौतों के बाद सीएम योगी ने जारी किए दिशा-निर्देश; प्रशासन अलर्ट मोड पर
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर राजस्व लेखपाल श्रीकांत यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है और संबंधित रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी। जिलाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को देवी आपदा योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें