फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिले में 59 स्कूलों का नहीं होगा विलय

Sat, 02 Aug 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। परिषदीय स्कूलों के विलय को लेकर उठ रहीं आपत्तियों के बीच शासन ने नीति में बदलाव किया है। अब ऐसे किसी भी विद्यालय का विलय नहीं किया जाएगा, जिसकी दूरी एक किलोमीटर से अधिक है या जिसमें 50 से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इस निर्णय से जिले के 59 स्कूल विलय प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन



अमेठी में पहले चरण में 117 स्कूलों का विलय कर दिया गया था, लेकिन विद्यार्थियों और अभिभावकों की आपत्तियों के बाद शासन ने पुनः सर्वे के निर्देश दिए। नए मानकों के तहत अब केवल एक किलोमीटर की परिधि में आने वाले और 50 से कम नामांकन वाले स्कूलों को ही समायोजित किया जाएगा। इसके अनुसार अमेठी जिले में अब मात्र 56 स्कूलों का ही विलय किया जाएगा।


नई व्यवस्था के अनुसार अब अमेठी के 13, बहादरपुर के दो, गौरीगंज के सात, भेटुआ के छह, शाहगढ़, बाजारशुकुल व सिंहपुर के दो-दो, मुसाफिरखाना व संग्रामपुर के पांच-पांच, तिलोई के तीन और जामों के एक विद्यालय का समायोजन स्थगित कर दिया गया है। ये स्कूल पूर्व की तरह अपने भवन में संचालित होंगे।
विज्ञापन


बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि शासन से प्राप्त संशोधित निर्देश के अनुसार अब केवल 56 विद्यालयों का ही समायोजन होगा। एक किलोमीटर से अधिक दूर या 50 से अधिक विद्यार्थियों वाले स्कूल पहले की तरह संचालित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें