डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करते खिलाड़ी।-संवाद
अमेठी। शहर के डाॅ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक, बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवराज सिंह ने किया।
पहले मुकाबले में वाईएमपीएस स्कूल ने 24-19 के अंतर से गुरुकुल ज्ञान एकेडमी टीम को हराया। दूसरे मुकाबले में राजकीय इंटर कॉलेज ने 37-9 के अंतर से लक्षनशाह कोरारी को हराया। तीसरे मुकाबले में सूर्य रेखा पब्लिक स्कूल तिलोई ने 18-8 के अंतर से जगदीशपुर खटोरा क्लब टीम को हराया। चौथा मुकाबले में आसलदेव इंटर कॉलेज ने 26-10 के अंतर रणवीर इंटर कॉलेज को हराया।
पहले सेमीफाइनल में सूर्य रेखा पब्लिक स्कूल ने 29-3 के अंतर से वाईएमपीएस स्कूल पर आसान जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में राजकीय इंटर कॉलेज ने 22-4 के अंतर से आसलदेव इंटर कॉलेज पर एकतरफा जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में राजकीय इंटर कॉलेज की टीम 42-14 के अंतर से सूर्य रेखा पब्लिक स्कूल को हराकर विजेता बनी।
समापन समारोह में अतिरिक्त एसडीएम गौरीगंज अतिरिक्त सात्विक श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उपक्रीड़ाधिकारी मो. मोसर्रफ खां, शमीम अहमद, राम आसरे, शिवकुमार, मो. आरिफ, मो. नदीम, मोना, लबली तिवारी, आरती सिंह आदि मौजूद रहीं।