फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 51 बीघा गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज/अमेठी। गौरीगंज के आनापुर व विशुनदासपुर तथा अमेठी के अहिरावल गांव में गुरुवार को लगी आग में करीब 51 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन फसल को बचा नहीं सके।
विज्ञापन

आग से सुधांशु रावत, रामसरन, कमल किशोर, शिवसरन, बदलूराम, सुक्खा, रामलखन, शिवपता, रामदेव, धनपता, रामसहाय, बुधराम, रामनाथ, रहमान, नकछेद, रामकुमार, अशोक, राजेंद्र, रामकुमार व भगवान समेत कई किसानों की करीब 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
आग पर काबू पाने के दौरान गौरीगंज-आनापुर व गौरीगंज-जगदीशपुर मार्ग पर हड़कंप मचा रहा। एसडीएम संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि आग की सूचना पर राजस्व कर्मी को नुकसान का आकलन करने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

उधर अमेठी क्षेत्र के अहिरावल गांव में गुरुवार दोपहर बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से सीवान में रखी रामजस व राम आसरे का 10-10 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें