फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की भेंट चढ़ गईं 399 सड़कें

विज्ञापन
35 : गौरीगंज : बरसात से बर्बाद हुआ रामगंज-अग्रेसर-सोनारी मार्ग। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की 399 सड़कें पिछले दिनों हुई बारिश की भेंट चढ़ गईं। विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में 766 किलोमीटर सड़कों के पूरी तरह जर्जर होने की बात सामने आई। सड़कों पर पैच लगाकर इन्हें चलने लायक बनाया जा सके इसके लिए विभाग ने शासन से 7.52 करोड़ रुपये की डिमांड की है।
विज्ञापन

अक्तूबर के पहले सप्ताह में हुई भीषण बरसात ने जिले में उन सड़कों की सूरत भी बिगाड़ दी जो सितंबर के अंतिम सप्ताह तक चलने लायक थीं। चार-पांच दिनों तक हुई भीषण बरसात से 399 सड़कें उखड़ गई। इन सड़कों पर हुए बड़े-बड़े गड्ढों में जलभराव हो गया। इस बात का खुलासा शासन के आदेश पर पीडब्ल्यूडी की ओर से कराए गए उस सर्वे में हुआ है जिसकी रिपोर्ट जमा करने के लिए विभाग को 15 अक्तूबर तक का समय दिया गया है।
पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता शैलेंद्र कुमार के निर्देश पर जिले में अवर अभियंताओं की ओर से दी गई रिपोर्ट के अनुसार बरसात के दौरान जिले की 399 सड़कें (कुल लंबाई 766.06 किलोमीटर) चलने लायक नहीं रह गईं। इन सड़कों पर इस कदर गड्ढे हो गए हैं कि बिना पैच या मरम्मत कराए इन सड़कों पर चलना दुर्घटना को आमंत्रण देना है। इन सड़कों पर पैचिंग का कार्य हो सके इसके लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से शासन को पत्र भेजकर 7.52 करोड़ रुपये की डिमांड भी की गई है। अधिशासी अभियंता ने कहा कि धनावंटन होते ही सड़कों को गड्ढामुक्त कर चलने लायक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

खराब सड़कों में राज्यमार्ग भी शामिल
अधिशाषी अभियंता ने बताया कि बरसात के दौरान जिन सड़कों पर अधिक गड्ढे होने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है उनमें जगदीशपुर-गौरीगंज-अठेहा राज्यमार्ग भी शामिल है। फिलहाल जितना धन मांगा गया है उससे पहले चरण में इस सड़क के 20 किमी. हिस्से को ही दुरुस्त किया जा सकेगा।
चलने लायक नहीं रहीं ग्रामीण सड़कें
बारिश ने सबसे ज्यादा नुकसान ग्रामीण इलाकों की सड़कों को पहुंचाया है। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि बरसात के दौरान हुए जलभराव से प्रांतीय खंड की 227 व निर्माण खंड की 148 सड़कें चलने लायक नहीं रहीं। इन सड़कों को दुरुस्त करने के लिए भी शासन से धन आवंटित करने की मांग की गई है।
खराब सड़कों की संख्या, लंबाई व लागत
प्रांतीय खंड
सड़क श्रेणी सड़कों की संख्या लंबाई लागत
राज्य मार्ग 01 20 किमी. 40 लाख
प्रमुख जिला मार्ग 02 59.10 किमी. 82.70 लाख
अन्य जिला माग 17 126.06 किमी. 173.54 लाख
ग्रामीण मार्ग 227 301.48 किमी. 210.84 लाख
खराब सड़कों की संख्या, लंबाई व लागत
निर्माण खंड
सड़क श्रेणी सड़कों की संख्या लंबाई लागत
प्रमुख जिला मार्ग 02 40 किमी. 80 लाख
अन्य जिला मार्ग 02 14 किमी. 22.74 लाख
ग्रामीण मार्ग 148 205.42 किमी. 142.52 लाख
पूर्व में 631 सड़कों के लिए मिला धन
अधिशाषी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शासन को बरसात से पहले भी खराब सड़कों की एक रिपोर्ट भेजी गई थी। उस रिपोर्ट में पैच मरम्मत, विशेष मरम्मत व पुनर्निर्माण की कुल 631 सड़कें शामिल थीं। इन सड़कों की लंबाई 905.3 किमी. थी। इनके निर्माण के लिए शासन की ओर से 64.59 करोड़ रुपये मुहैया कराए जा चुके हैं और तकरीबन सभी सड़कों को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। इस कवायद में सबसे महत्वपूर्ण सड़क 26 किमी लंबा अमेठी-दुर्गापुर मार्ग है जिसकी पैचिंग का कार्य इस समय प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें