फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी जिले में 38 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में शुक्रवार को 38 लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले। बृहस्पतिवार रात मिली रिपोर्ट के बाद जिले में जहां कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 328 हो गई वहीं अब तक 1,351 लोग संक्रमित हो चुके हैं। डीएम ने संक्रमितों के निवास व तैनाती स्थलों को सील कराते हुए सैनिटाइजेशन तथा बचाव कार्य शुरू कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जिले का प्रशासनिक अमला खासा सतर्क है। बावजूद इसके जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। संक्रमण पर नियंत्रण करने के लिए सैनिटाइजेशन व बचाव कार्य के साथ एक, दो व तीन सितंबर को विभिन्न स्थानों से 1,318 संभावित संक्रमितों की जांच स्वास्थ्य विभाग ने कराई।
बृहस्पतिवार रात मिली रिपोर्ट में 1,244 की रिपोर्ट निगेटिव, 36 सैंपल लीक व 15 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज तो 38 कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में भादर व मुसाफिरखाना ब्लॉक के विभिन्न गांव के छह-छह, जगदीशपुर ब्लॉक के अलग-अलग गांव के सात, गौरीगंज के तीन, अमेठी व बहादुरपुर ब्लॉक के चार-चार, सिंहपुर, भेटुआ व जामो ब्लॉक के एक-एक व बाजार शुकुल ब्लॉक के पांच लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों की मांग व सुविधा के अनुसार उनके उपचार का प्रबंध अस्पताल/होम आइसोलेशन में करते हुए संक्रमित क्षेत्र को सैनिटाइज करने के साथ ही गठित टीमों को सक्रिय होकर बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। डीएम के निर्देश पर गठित टीमों ने शुक्रवार से संक्रमित के संपर्क मेें आए लोगों की पहचान करने के साथ ही सीमा सील कर सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें