फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिवार के पांच सदस्यों समेत अमेठी में 35 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिश के बावजूद जिले में अब सामुदायिक संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार रात आई रिपोर्ट में जामो में एक परिवार के पांच सदस्य तो सीआरपीएफ केंद्र व आर्डिनेंस फैक्ट्री के साथ ही मुसाफिरखाना ब्लॉक के एक गांव में सामुदायिक संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन को शनिवार देर रात एक, दो व तीन अक्तूबर को अलग-अलग स्थानों से एंटीजन, ट्रूनॉट व रैपिड टेस्ट विधि से 1,427 लोगों की सैंपलिंग रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में जामो कस्बे में एक परिवार के पांच सदस्य तो सीआरपीएफ सेंटर त्रिसुंडी व आर्डिनेंस फैक्ट्री तथा मुसाफिरखाना के नाथूपुर कस्थुनी पूरब गांव में तीन-तीन लोगों के साथ ही एसपी आवास पर तैनात दो सिपाहियों के संक्रमित होने से सामुदायिक संक्रमण की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में 35 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव तो 1,392 की रिपोर्ट निगेटिव मिली।
रिपोर्ट मिलने के बाद अस्पताल में भर्ती व होम आइसोलेट 23 संक्रमितों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। पॉजिटिव मिले लोगों में जामो ब्लॉक में नौ, अमेठी में छह, गौरीगंज, जगदीशपुर व मुसाफिरखाना में चार-चार, भेटुआ व भादर में तीन-तीन तथा संग्रामपुर व बाजार शुकुल ब्लॉक में एक-एक लोग शामिल हैं। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 2,438 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से उपचार के बाद 2,105 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 20 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 313 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट रहकर उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें