फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 45 दिन में फुंके 294 ट्रांसफार्मर

Sun, 15 Jun 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ऊर्जा निगम के वर्कशॉप मेें रखे खराब ट्रांसफार्मर। संवाद 
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गर्मी में तापमान बढ़ते ही बिजली का लोड भी अचानक से बढ़ गया है। जिले में 45 दिनों में कुल 294 ट्रांसफार्मर जल गए हैं। भीषण गर्मी के बीच ट्रांसफार्मर पटाखों की तरह जल रहे हैं। वहीं शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति की समस्या प्रभावित हो रही है। भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन




जिले में मई में 184 तो जून में आज तक करीब 110 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। नियमित रूप से आठ से 10 ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं हो रही हैं। जिला मुख्यालय गौरीगंज में सुल्तानपुर रोड पर स्थित वर्कशॉप में सूचना मिलने के बाद शहरी क्षेत्र में 12 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वर्कशॉप तक सूचना पहुंचने में ही एक से दो दिन लग जाते हैं।



ऊर्जा निगम के अनुसार जिले में कुल 24336 वितरण ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। वहीं भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर जलने की घटनाओं को देखते हुए कुल 324 ट्रांसफार्मर ठीक करके रखे हुए हैं। जहां से भी सूचना मिलती है, वहां ठीक ट्रांसफार्मर भेज कर खराब वापस मंगा लिए जाते हैं, जिन्हें ठीक कर किसी अन्य जगह के लिए रख लिया जाता है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता रविकांत ने बताया कि सूचना के बाद फौरन ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें