फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा व दो सिपाही समेत 25 हुए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 संक्रमण रोकने तथा लोगों को सुरक्षित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तीन दिन में 1,393 संभावित संक्रमित लोगों की जांच कराई गई। मंगलवार रात मिली रिपोर्ट में 1,365 के निगेटिव होने तथा गौरीगंज थाने के एक उपनिरीक्षक व पुलिस लाइन में तैनात दो सिपाही समेत 25 के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद डीएम ने संक्रमितों के गांव व मोहल्लों का सैनिटाइजेशन कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण करने तथा संभावित संक्रमितों की जांच कर उपचार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 23, 24 व 25 अगस्त को अलग-अलग स्थानों से 1,393 लोगों की सैंपलिंग कराई। जांच के बाद मंगलवार देर रात मिली रिपोर्ट में 1,365 की रिपोर्ट निगेटिव तो गौरीगंज थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक व पुलिस लाइन में तैनात दो सिपाही के साथ 25 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली।
रिपोर्ट में तीन पुलिस कर्मी के साथ भेटुआ ब्लॉक के चार, सिंहपुर ब्लॉक के छह, जामो, अमेठी व मुसाफिरखाना ब्लॉक के दो-दो तथा बाजारशुकुल, भादर व बहादुरपुर ब्लॉक के एक-एक स्थानीय नागरिकों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों के उपचार का प्रबंध सुनिश्चित कराते हुए प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य व सैनिटाइजेशन के लिए संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए अग्रिम निर्देशों तक आवागमन प्रतिबंधित कर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर बुधवार को गठित टीम संक्रमित क्षेत्र की गलियों व मकान को सैनिटाइज करने के साथ संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान व बचाव कार्य में जुट गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 1,039 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 824 ठीक हो चुके हैं तो पांच की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 210 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेशन में उपचारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें