फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

212 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की इलाज के दौरान हर रोज हो रही मौत की श्रृंखला में बुधवार को राहत भरी खबर रही। बुधवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। जिला प्रशासन को मिली जांच रिपोर्ट में 212 पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले पखवारा भर से जिले में हर रोज कोरोना संक्रमितों की हो रही मौत से जहां जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के साथ आमजन परेशान थे वहीं बुधवार को सबने राहत महसूस की। बुधवार को एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई। जिले के विभिन्न गांव से भेजे गए 2,464 सैंपलों की रिपोर्ट बुधवार को जिला प्रशासन को मिली। रिपोर्ट में 212 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से पॉजिटिव मिले लोगों को आइसोलेट करने की कवायद की जा रही है। डीएम अरुण कुमार ने जिले के लोगों से इस संक्रमण से बचने के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए बेवजह घर से बाहर नहीं की अपील की है। कहा है कि बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें लेकिन उस समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते मास्क जरूर लगाएं। कहा है कि इससे बचने के लिए बचाव ही सबसे बड़ा उपचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें