फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिग्रहीत किए गए 1,770 परिषदीय स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के 1,337 प्राथमिक व 433 उच्च प्राथमिक स्कूलों को प्रशासन ने अगले आदेश तक के लिए अधिग्रहीत कर लिया है। प्रशासन की योजना इन स्कूलों में परदेश/विदेश से आने वाले चिन्हित लोगों को क्वारंटीन करने की है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से जिलेवासियों के बचाने के लिए जिला प्रशासन नित नए आदेश जारी कर रहा है। प्रशासन की कोशिश पिछले 12 मार्च के बाद से जिले में विदेश भ्रमण से आने वाले सभी लोगों के अलावा दूसरे प्रांतों/जिलों से बड़ी संख्या में जिले में आने वाले लोगों के साथ ही उनसे संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन करने की है।
इस योजना को अमली जामा पहनाया जा सके इसके लिए जिला प्रशासन ने जिले के सभी 13 ब्लॉकों में संचालित 1,337 प्राथमिक व 433 उच्च प्राथमिक स्कूलों को अधिग्रहीत कर लिया है। डीएम अरुण कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन स्कूल भवनों का उपयोग स्क्रीनिंग कैंप/आश्रय स्थल के रूप में प्रयुक्त करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

पहले अधिग्रहीत हो चुके यह विद्यालय
जिले में संचालित 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के साथ ही जीआईसी फुरसतगंज, मलिक मोहम्मद भारतीय इंटर कॉलेज जायस, संजय गांधी पॉलीटेक्निक जगदीशपुर, एएच इंटर कॉलेज जगदीशपुर व मुसाफिरखाना, शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज, सैनिक स्कूल कौहार, इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज, मनीषी महिला पीजी कॉलेज गौरीगंज, राजीव गांधी साइंस कॉलेज गौरीगंज, शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी, सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमेठी, आरआरपीजी कॉलेज तथा रानी सुषमा देवी महिला महाविद्यालय को पहले अधिग्रहीत किया जा चुका है।
पंचायत भवन में भी चल रहा क्वारंटीन
जिले की 300 ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवन को जिला प्रशासन ने अधिग्रहीत तो नहीं किया है लेकिन कई ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में बाहर से आए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। पंचायत भवन व स्कूलों में क्वारंटीन रहने वालों की निगरानी तथा उन्हें सुविधा देने के लिए ग्राम प्रधान के साथ पंचायत सचिव की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें