फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रोजगार मेले में 162 अभ्यर्थियों ने जमा किए दस्तावेज

Sat, 31 Aug 2024 04:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
रोजगार मेले में पंजीकरण कराते अभ्यर्थी
विज्ञापन
अमेठी सिटी। इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज, गौरीगंज में लगे रोजगार मेले में विभिन्न संस्थानों से पहुंचे अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई। कंपनी प्रतिनिधियों के पास 162 अभ्यर्थियों ने अपने दस्तावेज जमा किए हैं। जिन्हें साक्षात्कार के लिए कंपनी मुख्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन

जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई व कौशल विकास मिशन की ओर से एक दिवसीय रोजगार मेला शुक्रवार को सुबह 10 बजे से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज के संस्थापक जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी मनीषी ने करते हुए कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए रोजगार मेला आवश्यक है। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने कहा कि रोजगार संगम पोर्टल पर सभी अपना पंजीकरण अवश्य करें, तभी सरकार को बेरोजगारी का पता चलेगा। इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज के प्राचार्य दिनेश कुमार मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
मुंशीगंज से बीटेक करने वाले अशोक शुक्ला ने बताया कि उन्होंने बायोडाटा जमा कर दिया है, अब कंपनी से कॉल आने के बाद वह साक्षात्कार के लिए पहुंचेंगे। इस मौके पर जिला खादी व ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र, राजकीय आईटीआई कॉलेज गौरीगंज के कार्यदेशक अजय कुमार सिंह, मृत्युंजय तिवारी, सुरेंद्र पांडेय, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें