फुरसतगंज (अमेठी)। पिछले दिनों प्रो. भृगनाथ सिंह को राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय फुरसतगंज का कुलपति बनाया गया था। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू एवं नागर विमानन सचिव वमलुनमंग वुअल्नम से मुलाकात की। कुलपति ने दोनों से विश्वविद्यालय की प्रगति व विकास को लेकर भावी योजनाओं पर चर्चा की। प्रो. भृगनाथ सिंह ने विश्वविद्यालय को विश्व स्तरीय बनाने के लिए अपने विचार रखे।
कुलपति ने बताया कि नागर विमानन मंत्री और नागर विमानन सचिव ने राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय को विश्व स्तरीय बनाने के लिए केंद्र सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।