फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 1.52 लाख बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

Mon, 15 Dec 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के अंतर्गत रविवार को जिलेभर में शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बच्चों को दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ कराया, जबकि अन्य बूथों पर नामित अधिकारियों ने सुबह 10 बजे से अभियान शुरू कराया। पहले दिन 1.52 लाख बच्चों को पोलियोरोधी की खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग ने इस चरण में तीन लाख 16 हजार 224 बच्चों को पोलियो खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए बूथ दिवस पर शिक्षण संस्थानों से जुड़ी टीमों को भी लगाया गया। सार्वजनिक स्थलों, ईंट भट्ठों और अस्थायी बस्तियों में बच्चों तक पहुंचने के लिए 26 मोबाइल टीम और 23 ट्रांजिट टीम सक्रिय रहीं।



रविवार को चले अभियान में 1.52 लाख बच्चों को ही पोलियो ड्रॉप पिलाई जा सकी। सीएमओ ने बताया कि छूटे बच्चों को खुराक देने के लिए सोमवार से शनिवार तक घर-घर अभियान चलाया जाएगा। निगरानी कार्य में खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें