फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 10 चिकित्सालयों में होगी 15 महिला-पुरुष योग प्रशिक्षकों की तैनाती

Thu, 17 Apr 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आयुष मिशन के तहत जिले में संचालित 10 राजकीय आयुर्वेद व होम्योपैथिक चिकित्सालयों में 15 महिला-पुरुष योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। जिससे लोगों को बेहतर योग की सुविधा मिलेगी और उनकी सेहत सुधरेगी। विभाग की ओर से तैनाती की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन

आयुष मिशन के तहत जिले के पांच आर्युवेदिक व पांच होम्योपैथिक अस्पतालों में योग प्रशिक्षकों की तैनाती किए जाने की कवायद चल रही है। इन केंद्रों के आसपास रहने वाले लोगों को जहां नियमित रूप से योग की गतिविधियों से जोड़ा जाएगा, वहीं इलाज के लिए अस्पताल आने वाले मरीजों को भी स्वस्थ रहने के गुर बताए जाएंगे। इन अस्पतालों में महिला व पुरुष योग प्रशिक्षकों की तैनाती होगी।
जिले के नोडल अधिकारी डॉ. अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि इन सभी अस्पतालों में अंशकालिक महिला-पुरुष योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। बताया कि 25 शैया राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अमेठी, शारदन, रामगंज, टीकरमाफी व बहुआ यूनानी चिकित्सालय में एक-एक महिला अंशकालिक योग प्रशिक्षक की तैनाती होगी। वहीं, होम्योपैथिक चिकित्सालय कमई, कल्याणपुर, नवावां, गौरा व रामपुर में एक-एक महिला व एक-एक पुरुष अंशकालिक योग प्रशिक्षक की तैनाती होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि तैनाती के संबंध में पंजीकृत डाक से आवेदन लेने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल तक है। कहा कि तैनाती के संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें