फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेले में 1450 मरीजों का उपचार

Mon, 25 May 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 जेठूमवई पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करती डॉक्टर। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच रविवार को जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में 1450 मरीजों की जांच कर दवा दी गई, वहीं गंभीर हालत वाले 16 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया।
विज्ञापन



सुबह 12:10 बजे गौरीगंज के जेठूमवई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रही। परचा बनवाने से लेकर जांच कराने तक लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। डॉ. पीतांबर कनौजिया और डॉ. श्रद्धा सिंह की मौजूदगी में मरीजों की जांच की गई। मेले में 25 मरीजों में 10 की जांच और एक गर्भवती का टीकाकरण किया जा चुका था।


लीला टिकरा निवासी हरिबक्स सिंह ने बताया कि दो दिनों से तेज बुखार और शरीर दर्द से परेशान हैं। बाहर दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला, इसलिए मेले में जांच कराने पहुंचे। सूजापुर निवासी काजल पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचीं। डॉक्टरों ने जांच के बाद दवा दी और खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन



तीरथराज मिश्र ने बताया कि शनिवार रात से पेट दर्द और दस्त की समस्या बनी हुई है। चिकित्सकों ने दवा के साथ ओआरएस घोल और अधिक पानी पीने की सलाह दी। उद्धव लगातार बुखार आने की शिकायत लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच कर दवा दी और धूप से बचने की सलाह दी। मेले में आयुष चिकित्सक डॉ. राजीव, नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को लू और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें