फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महिला के निधन पर अंतिम दर्शन को गया था किशोर, झाड़ियों में मिली उसकी लाश; घरवाले बोले-हत्या की गई

Sun, 24 May 2026 03:33 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में महिला के निधन पर एक किशोर अंतिम दर्शन को गया था। सुबह झाड़ियों में उसकी लाश मिली। घरवालों ने हत्या किए जाने की बात कही। आगे पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन
शिवम की फाइल फोटो, रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में रविवार को एक किशोर का शव गांव के बाहर झाड़ियों में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। घरवालों ने हत्या किए जाने की बात कही। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


घटना बाजार शुकुल क्षेत्र के बना का पुरवा बाहरपुर गांव की है। गांव निवासी रामबरन के पुत्र शिवम (12) की हत्या की गई है। बड़े भाई अरविंद ने बताया कि उनका छोटा भाई शनिवार शाम घर से पड़ोस में एक महिला के निधन की सूचना पर गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। रविवार को घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में झाड़ियों में उसका शव मिला। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।

फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए

अरविंद ने बताया कि परिवार के दो घर हैं। इसी वजह से रात में किसी को यह जानकारी नहीं हो सकी कि शिवम किस घर में है। बालक की हत्या की सूचना पर सीओ अतुल सिंह, थाना जगदीशपुर और भाले सुल्तान पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। किशोर घर से इतनी दूर कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

सीओ अतुल सिंह ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बेटे को याद कर बिलख उठी मां

शिवम की मौत के बाद मां प्रभा देवी बदहवास हैं। पिता रामबरन, भाई कुलदीप, बहन मोहनी और दादी कृष्णा का रो-रोकर बुरा हाल है। मां प्रभा देवी बेटे को याद कर बिलख उठीं। उन्होंने रोते हुए कहा, “मैंने अपने हाथ से पूड़ी-सब्जी बनाई थी। बकरी चराकर घर आया तो खाना खाया और मुझसे 10 रुपये मांगे। कहने लगा कि गांव में मुकीम की मां का निधन हो गया है, उन्हें देखने जा रहा हूं। मुझे क्या पता था कि मेरा बेटा अब कभी वापस नहीं आएगा।” इतना कहते ही मां फफक कर रोने लगीं और बार-बार बेटे को पुकारती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें