फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन तहसीलों में अभियान के तहत 144 बेसमेंट चिह्नित, नोटिस

Sun, 04 Aug 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दिल्ली हादसे के बाद शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने चारों तहसीलों में प्रतिष्ठानों व काॅमर्शियल भवनों में बने बेसमेंट की जांच कराई। जिसमें तिलोई, गौरीगंज, मुसाफिरखाना में बेसमेंटों की जांच को लेकर चले अभियान में 144 बेसमेंट चिन्हित किए गए। नगर निकायों की ओर से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में जल भराव से तीन लोगों की मौत के बाद शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से तहसील प्रशासन, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की अलग-अलग टीमों से जांच कराई। क्षेत्र में बने कॉमर्शियल के साथ अन्य भवनों में बने बेसमेंट से संबंधित भवन का नक्शा के साथ प्रवेश, निकासी, जलभराव व आग लगने पर स्थिति से निपटने के साथ अन्य बिंदुओं की जांच की गई।
विज्ञापन

एसडीएम तिलोई अमित कुमार, एसडीएम मुसाफिरखाना प्रीति तिवारी व एसडीएम गौरीगंज दिग्विजय सिंह के निर्देशन में नगर पालिका, अन्य विभागों के अधिकारियों की जांच में तिलोई में 52, गौरीगंज में 45 और मुसाफिरखाना में 47 बेसमेंट चिन्हित किए गए। इसको लेकर नोटिस जारी करने की कवायद नगर निकाय कर रहा है।


नगर पालिका जायस, गौरीगंज और नगर पंचायत मुसाफिरखाना के प्रभारी ईओ नरेंद्र मोहन ने बताया कि तीनों स्थानों पर 144 बेसमेंट को चिह्नित किया गया है। सभी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें