फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पीईटी अभ्यर्थियों के लिए अमेठी डिपो से चलेंगी 13 बसें

Fri, 30 Oct 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के दूसरे चरण में 30 अक्तूबर को शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अमेठी डिपो से 13 बसों का संचालन किया जाएगा। दूसरे शहरों में परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों को इससे आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने अभ्यर्थियों की संख्या और उनकी जरूरत को देखते हुए अलग-अलग मार्गों पर बसों की व्यवस्था की है। अमेठी से बाराबंकी के लिए पांच, आगरा के लिए दो और लखनऊ के लिए छह बसें चलाई जाएंगी। निर्धारित मार्गों पर बसों के संचालन से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा होगी।

डिपो इंचार्ज आरके वर्मा ने बताया कि पीईटी परीक्षा को देखते हुए अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। अमेठी से बाराबंकी, आगरा और लखनऊ जाने वाले परीक्षार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें