अमेठी सिटी। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला व दो बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरखा गांव निवासी वासुदेव यादव सोमवार को बाइक से अपने पुत्र को अमेठी रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। तभी वह भगवानपुर गांव के पास एक बाइक से टकरा गए, जिससे दोनों लोग घायल हो गए। उन्हें सीएसची अमेठी पहुंचाया गया। इसी तरह पूराबाजार निवासी महेश गुप्ता और रामकिशोर बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान वह अंतू रोड पर प्रतापगढ़ निवासी सुनील की बाइक से वह टकरा गए, जिससे दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। इन लोगों को सीएचसी अमेठी में भर्ती कराया गया है।
वहीं, गंगौली निवासी अमृत सिंह गांव के पास एक वाहन से टकराकर घायल हो गए। इसी तरह अठेहा निवासी निखिल मिश्रा, महाराजपुर निवासी राजेश गुप्ता व घटमापुर निवासी आकर्ष मिश्र भी दुर्घटना में घायल हो गए। इनको भी सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसी तरह अमेठी बाईपास पर दो बाइकें आपस में टकरा गईं, जिसमें एक महिला व दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।