फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुस्त हुई कोरोना की रफ्तार, मिले मात्र 12 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की कोशिश के चलते जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे सुस्त होती जा रही है। मंगलवार रात 1,356 लोगों की जांच रिपोर्ट में 1,344 की निगेटिव तो 12 स्थानीय लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने पूर्व में गठित टीम को सक्रिय करते हुए संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान व जांच के साथ प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।
जिला प्रशासन को मंगलवार देर रात 13,14 व 15 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों से एंटीजन, ट्रूनॉट व रैपिट टेस्ट विधि से स्वास्थ्य विभाग की ओर से संकलित 1,356 लोगों की सैंपलिंग रिपोर्ट मिली।
विज्ञापन

रिपोर्ट में 12 स्थानीय नगारिक के संक्रमित होने तथा 1,344 की रिपोर्ट निगेटिव मिली। रिपोर्ट में रंजीतपुर, रामगढ़ी मवई, रेसी, कोलवा, बीएचईएल टाउनशिप, दादरा, कस्थुनी पश्चिम, जमुवारी, नगर पंचायत मुसाफिरखाना के वार्ड संख्या चार व गल्लामंडी तथा गौरीगंज के साथ बाहापुर गांव का एक-एक स्थानीय नागरिक शामिल है।
रिपोर्ट मिलने के बाद अस्पताल में भर्ती व होम आइसोलेट संक्रमण मुक्त हो चुके संक्रमितों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी किया जा रहा है। पूर्व में गठित टीम को सक्रिय करते हुए संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान व सैंपलिंग करने के साथ प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश देते हुए कार्य करने में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 3,423 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से उपचार के बाद 3,295 सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 33 की मौत हो चुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें