फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पखवारे भर में शुरू होगा कनकूपुर का खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। युवाओं की शारीरिक व मानसिक क्षमता को निखारने के लिए ब्लॉक क्षेत्र के कनकूपुर गांव में बन रहे खेल मैदान का संचालन इस माह के अंत तक शुरू हो जाएगा। खेल गतिविधियां शुरू होने से खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

स्थानीय ब्लॉक के गांव कनकूपुर में 15 दिन पूर्व खेल मैदान बनाने का काम शुरू हुआ था। ब्लॉक के पहले खेल मैदान को दुरुस्त करने के लिए मनरेगा, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के 15वें वित्त से करीब 15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। खेल मैदान की लंबाई 100 मीटर व चौड़ाई 75 मीटर है।
खेल मैदान में सुविधाओं की स्थापना का कार्य इन दिनों अंतिम चरण में है। सोमवार शाम खेल मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे बीडीओ डॉ. हरिकृष्ण मिश्र ने बताया कि ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभा को तराशने के साथ उनमें शारीरिक व मानसिक क्षमता को विकसित करने के लिए शासन के निर्देश पर मैदान को ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन

मैदान बड़ा होने से युवाओं को सभी प्रकार के खेल की प्रैक्टिस में सुविधा मिलेगी। बीडीओ ने बताया कि खेल मैदान को इसी माह के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। इस मैदान में अस्थाई बाउंड्रीवॉल, वॉलीबाल कोर्ट, रनिंग ट्रैक, रेफलिंग कोर्ट बनाया जा रहा है। निकट भविष्य में इस मैदान पर चेंजिंग रूम, ओपन जिम और वॉकिंग ट्रैक का भी निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें