फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में क्रिकेट खेल रहे 10 युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने क्रिकेट खेल रहे 10 युवकों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने की कोशिश के तहत केंद्र सरकार ने 15 अप्रैल तक का लॉकडाउन घोषित कर रखा है। इस दौरान लोगों से अपने घरों में रहने, विशेष परिस्थितियों को छोड़कर बाहर नहीं निकलने को कहा गया है।
विज्ञापन

पुलिस व प्रशासन भी इस बात को लेकर लगातार कोशिश कर रहा है कि लोग लॉकडाउन के दौरान घर में ही रहें। बावजूद इसके आए जिले में लॉकडाउन का पूरा असर नहीं दिख पा रहा है।
यह स्थिति तब है जब लोगों की ओर से लगातार इसे तोड़े जाने से नाराज पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है। गुरुवार शाम अमेठी पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी का चक्कर लगाया तो यहां 10 युवक समूह बनाकर क्रिकेट खेलते मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी को दौड़ाकर पकड़ लिया और गिरफ्तार कर थाने ले आई। थाने लाने के बाद सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। अमेठी थाना क्षेत्र में लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर की जा रही गिरफ्तारी व केस दर्ज करने की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें