फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़ने के मामले में 16 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस का रवैया लगातार सख्त होता जा रहा है। बुधवार देर शाम अमेठी पुलिस ने 11 तो गौरीगंज पुलिस ने पांच लोगों को अलग-अलग स्थानों पर भीड़ जुटाने या इसमें शामिल होने के आरोप में धर दबोचा। पकड़े गए लोगों को थाने लाने के बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र सरकार की ओर से घोषित 21 दिनों का लॉकडाउन कुछ लोगों के लिए मायने नहीं रख रहा। इन लोगों को शुरू में समझाने बुझाने के बाद अब पुलिस सख्ती पर उतर आई है। मनाही के बावजूद अनावश्यक सड़क पर घूमने व बिना अनुमति दुकान लगाकर लोगों की भीड़ जुटाने वालों की आदत से परेशान पुलिस भी अब कार्रवाई कर रही है।
बुधवार देर शाम अमेठी पुलिस ने शहर के विभिन्न मार्गों व मोहल्लों में समूह बनाकर अनावश्यक रूप से टहल रहे 11 लोगों को दौड़ाकर पकड़ा। गौरीगंज पुलिस ने भी मनाही के बावजूद शहर में बुधवार देर शाम सब्जी की दुकान लगाकर भीड़ जुटाने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों को पुलिस थाने ले आई और उनके खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अमेठी पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगों की पहचान अमेठी थाने के हथकिला निवासी राम प्रसाद, मुंशीगंज रोड निवासी मो. सोनू, गंगागंज निवासी मो. शाहरुख, सगरा तिराहा निवासी साधे, चंदुल आरा मशीन मोहल्ला निवासी संदीप, तुलापुर मिश्रौली निवासी मो. शान, पूरे नत्थन निवासी अवधेश कुमार, मंगापुर भीमी निवासी जीत कुमार तिवारी, दिलीप कुमार तिवारी, श्रीप्रकाश तिवारी तथा हथकिला निवासी मो. अनीस के रूप में हुई। गौरीगंज पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगों की पहचान सराय थाना नसीराबाद जिला रायबरेली निवासी साहबदीन, इसी थाने के जिलेदार का पुरवा निवासी त्रिभुवन मौर्य, शिवपुरी गौरीगंज निवासी लल्लन, पूरे हाकिम थाना जायस निवासी करन तथा इसी थाने के ख्वाजगन निवासी ख्वाइस के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें