फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप से खींचकर जिला पंचायत सदस्य को पीटा

Wed, 22 Feb 2017 10:14 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में मंगलवार देर रात बसपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवीन्द्र निषाद की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गई। वे समर्थकों के साथ जीप से जा रहे थे। रास्ते में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और जीप से खींच कर पिटाई कर दी। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। रवीन्द्र ने जिला अस्पताल में इलाज करवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले भी मंगलवार दिन में पीस व निषाद पार्टी गठबंधन प्रत्याशी व बसपा प्रत्याशी समर्थकों में भिड़ंत हुई थी।
विज्ञापन


संवेदनशील विधानसभा क्षेत्र में शुमार कटेहरी में चुनाव से पहले ही संघर्ष की घटनाएं तेज हो गई हैं। मंगलवार दिन में महरुआ थाना क्षेत्र के हीड़ी पकड़िया गांव में चुनाव प्रचार को लेकर निषाद व पीस पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी अजय सिंह सिपाही व बसपा प्रत्याशी पूर्वमंत्री लालजी वर्मा के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। बसपा समर्थकों के कई वाहन इसमें क्षतिग्रस्त भी हुए थे।

मामले में पुलिस प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी तादाद में महरुआ थाने के निकट मार्ग जाम कर दिया था। इस घटनाक्रम से क्षेत्र में घंटों अफरातफरी का माहौल था। तनाव व विवाद की स्थिति के बीच महरुआ पुलिस की लापरवाही से कुछ घंटे बाद देर रात फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। बसपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवीन्द्र निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीप से भीटी स्थित कार्यालय से वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


रवीन्द्र के मुताबिक रात साढ़े नौ बजे के करीब वे महरुआ चौराहे से दोस्तपुर की तरफ 100 मीटर आगे बढ़े तो वहां से निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं के कई वाहन का काफिला गुजर रहा था। रवीन्द्र ने बताया कि काफिले की आगे की दो गाड़ियां पार हो गई, लेकिन सामने से आ रही तीसरी गाड़ी के चालक ने अचानक उनकी जीप के आगे अपना वाहन रोक दिया। इसके बाद काफिले के वाहनों में सवार लोग लाठी-डंडे लेकर उतरे और उसके वाहन में बैठे कार्यकर्ताओं को पीटने लगे। कार्यकर्ता इसके बाद पैदल ही वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें