मतदान प्रक्रिया को कुशलतापूर्वक निपटाने के लिए डेढ़ हजार छोटे-बड़े वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। संबंधित वाहन मालिकों को नोटिस भेजकर उन्हें 24 फरवरी को वाहनों को हवाई पट्टी पर पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।
एआरटीओ अशोक कुमार ने बताया कि जो वाहन समय पर हवाई पट्टी पर नहीं पहुंचेंगे, उनके विरुद्घ संबंधित थाने में केस दर्ज कराया जाएगा। 27 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर एक दिन पहले 26 फरवरी को हवाई पट्टी से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
इससे एक दिन पहले 25 फरवरी को पुलिस पार्टियां संबंधित मतदान केंद्रों पर जाएंगी। इसमें किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए ही 24 फरवरी को हवाई पट्टी पर सभी अधिग्रहीत वाहनों को पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।