फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: युवाओं को मिलेगा विवेकानंद यूथ अवार्ड

Tue, 09 Sep 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राज्य सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत 10 उत्कृष्ट युवाओं को विवेकानंद यूथ एवार्ड प्रदान करने की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार उन युवाओं को दिया जाएगा, जिनकी आयु 15 से 35 वर्ष के बीच हो और जिन्होंने राष्ट्रीय तथा सामाजिक क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान किया हो।
विज्ञापन

प्रत्येक पुरस्कृत को 50 हजार रुपये नगद, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, पदक, प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। विवेकानंद यूथ एवार्ड का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके तहत खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता अभियान, खेल एवं शैक्षिक उत्कृष्टता तथा स्मार्ट लर्निंग जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को मान्यता दी जाएगी। राज्य स्तर पर चयनित युवा मॉडल के रूप में स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर उदाहरण स्थापित करेंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी सुभाषिनी ने बताया कि यह पहल युवाओं को न केवल सामाजिक और राष्ट्रीय गतिविधियों में सक्रिय बनाएगी, बल्कि उनके व्यक्तित्व और नेतृत्व कौशल को भी उभारने का अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें