अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित संत सभा को संबोधित करते जिलाध्यक्ष रामसिंगार गौतम।
- फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को धर्माचार्यों व साधु-संतों की बैठक हुई। इसमें हिंदू एवं राष्ट्र हितों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष रामसिंगार गौतम ने कहा कि संगठन 18 मई को जन जागरण अभियान चलाएगा। इसमें सभी लोगों को शामिल रहना होगा।
जिलाध्यक्ष रामसिंगार ने जिले के साथ ही आलापुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कहा कि पुलिस एवं प्रशासनिक तंत्र की शिथिलता से विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जिम्मेदार लोग मुख्य मुद्दों पर न ध्यान देकर समाज में अशांति फैलाने व वर्ग विशेेष के लोगों को बढ़ावा देने में व्यस्त दिख रहे हैं।
मुख्य अतिथि फलाहारी दास जी महाराज ने पिछले कुछ समय से बढ़ी हिंदू उत्पीड़न की घटनाओं पर नाराजगी जताई। कहा कि विश्व हिंदू परिषद हिंदू एवं राष्ट्र की रक्षा का सजग प्रहरी है। उन्होंने हिंदू समाज के युवाओं से संगठन के साथ जुड़कर काम करने का आह्वान किया।
इस बीच 18 मई को होने वाले जन जागरण कार्यक्रम को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर भूइधरदास, रामसिधार, दिनेश, विनोद, सावित्री, रामप्रसाद, डॉ. रामसिंगार, रामदयाल व सुखलाल आदि मौजूद रहे।