फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों के इंतजार में दिनभर बेहाल रहे यात्री

Sun, 17 Apr 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर वाहन न मिलने से भटकते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की अदूरदर्शिता के चलते रविवार को यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में उन्हें गंतव्य तक जाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन


तमाम मांग के बावजूद अकबरपुर डिपो में न तो बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है और न ही जर्जर हो चुकी बसों को ठीक ही कराया जा रहा है। नतीजतन इसका खामियाजा आए दिन यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

सहालग व रविवार के अवकाश के चलते बड़ी संख्या में यात्री बस स्टेशन पर पहुंचे। बसों के कम होने के चलते उन्हें भीषण गर्मी में काफी देर तक बस का इंतजार करना पड़ा। इनमें महिला यात्रियों व बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें