फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 05 Jan 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के चंदैनी गांव में रात में हाॅर्न बजाने पर ग्रामीणों ने युवक मानवेंद्र प्रताप सिंह को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। इससे वह लहूलुहान हो गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया। सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इसकी जानकारी पर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक को गिरफ्तार किया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


अकबरपुर के उकरा निवासी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि रविवार रात 10 बजे वह बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए चंदैनी पंप पर गए थे। पेट्रोल पंप बंद होने के कारण घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में खड़े जानवर को भगाने के लिए हाॅर्न बजाया। हाॅर्न बजाने पर चंदैनी निवासी शिवनाथ, आकाश, दीपू और अन्य लोग उन्हें गालियां देने लगे। इसका विरोध करने पर सभी ने मिलकर लात घूसों, डंडे व सरिया से पीटना शुरू कर दिया। इससे उनका सिर फट गया।

इससे भी मन न भरा तो, पेड़ से उनको बांधकर बेरहमी से पीटा। लहूलुहान होने के बाद पीड़ित ने किसी तरह घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें बंधनमुक्त कराया। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपी दीपू को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें