फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 17 Jun 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के निमदीपुर गांव के निकट मंगलवार देररात कुछ लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा तो उनमें सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही मौके पर तमाम लोग जुट गए।
विज्ञापन


उसकी पहचान सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के तिलोनी निवासी राजकुमार उर्फ गुड्डू (30) के रूप में की गई। बताते हैं कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के इमामपुर गांव में उसकी ससुराल है। यहां गांव निवासी जीतबहादुर व विजयबहादुर वर्मा के बीच कुछ विवाद चल रहा था। विजय बहादुर ही उसके रिश्तेदारी में आता हैं।

विजय की मदद के लिए ही युवक मंगलवार को यहां आया था। देर शाम दोनों पक्षों के बीच रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट शुरू हो गई। ईंट पत्थर भी चले, जिसमें कई लोग चोटहिल भी हुए। सूचना पाने के बाद पहुंची अकबरपुर पुलिस ने दोनों पक्षों को रात में ही थाने पर आने को कहा।
विज्ञापन


बताते हैं कि इसके बाद राजकुमार अपनी बाइक से वापस जाने लगा। इसी दौरान उसे निमदीपुर गांव के निकट गोली मार दी गई। सूत्रों के मुताबिक उसे काफी नजदीक से गोली मारी गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या की सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस रात में साढ़े 10 बजे मौके पर पहुंची, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रात में ही परिवारीजनों की तहरीर पर धर्मेन्द्र व वीरेन्द्र नामक दो युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

बुधवार पूर्वाह्न पोस्टमार्टम हाउस पर मिले राजकुमार के भतीजे जयसिंह ने बताया कि ससुराल में चल रहे विवाद की जानकारी मिलने पर उनका भाई वहां गया था।

कोतवाल अकबरपुर योगेश शाह ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उधर प्रभारी एसपी पंकज पाण्डेय ने कहा कि घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें