फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीन एयर, ग्रीन एयर मैराथन में दौड़े युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खेतों में पराली जलाने से रोकने तथा पर्यावरण बेहतरी के लिए बसपा सांसद रीतेश पांडेय ने गुरुवार को सांसद क्लीन एयर, ग्रीन एयर मैराथन का जलालपुर नगर स्थित उर्दू बाजार में आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 20 छात्र-छात्राओं को आगामी 10 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले फाइनल राउंड के लिए चुना गया। सांसद ने सभी नागरिकों से पर्यावरण बेहतरी के लिए प्रयास करने की अपील की है।
विज्ञापन

बसपा सांसद रीतेश पांडेय ने खेतों में पराली जलाने से रोकने तथा पर्यावरण बेहतरी का संदेश देने के लिए सांसद क्लीन एयर, ग्रीन एयर मैराथन की मुहिम शुरू की है। ये मैराथन लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग तिथि पर निर्धारित की गई है। बीते दिनों इसका शुभारंभ टांडा से किया गया था।
इसी क्रम में गुरुवार को जलालपुर नगर के उर्दू बाजार में सांसद क्लीन एयर, ग्रीन एयर के तहत मैराथन का आयोजन हुआ। आयोजकों के अनुसार इसमें कुल 1500 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सांसद रीतेश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। प्रतिभागियों ने उर्दू बाजार से रामलीला मैदान तक दौड़ लगाई।
विज्ञापन

दौड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख मार्गों पर वाहनों का संचालन रोक दिया गया था। निर्णायक मंडल ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले 20 छात्र-छात्राओं को आगामी 10 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले फाइनल राउंड के लिए चुना। सांसद ने विजेताओं का मनोबल बढ़ाने के साथ ही युवाओं व अन्य नागरिकों से कहा कि हम सभी का दायित्व है कि हम पर्यावरण बेहतरी को लेकर और ज्यादा गंभीर हों।
खेतों में पराली जलाने से रोकने की मुहिम प्रत्येक व्यक्ति को चलानी होगी। साथ ही वाहनों की फिटनेस भी बनाए रखनी होगी, जिससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके। उन्होंने सभी से अधिकाधिक पौधरोपण करने की अपील भी की।
ब्लॉक प्रमुख सहेंद्र वर्मा एवं प्रतिनिधि प्रवीण यादव ने कहा कि पर्यावरण बेहतरी होने से ही हम स्वास्थ्य की बेहतरी तय कर सकते हैं। युवाओं के इस बारे में गंभीर रहने की जरूरत है। इस मौके पर रवि, संकटा मिश्र, रामजीत केसरी, तिलकधारी गौतम, महेंद्र पांडेय, शैलेंद्र वर्मा, राकेश यादव, धनंजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें